

'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में हैं और उनके अपोजिट फिल्म में एक हीरोइन को कास्ट किया गया।
Image Source : Instagramये एक्ट्रेस 'मैं अटल हूं' में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेमिका के किरदार में हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी का जाना-माना नाम एकता कौल हैं।
Image Source : Instagramएकता ने राजकुमारी कौल का किरदार निभाया है, जिनकी मुलाकात अटल बिहारी वाजपेयी से ग्वालियर में हुई थी।
Image Source : Instagramकॉलेज में दोनों के बीच के प्रेम प्रसंग को फिल्माया गया है, जिसमें एकता और पंकज त्रिपाठी के प्यार भरे सीन हैं। इनमें पुराने जमाने के आंख मिचौली वाले प्यार को स्थापित किया गया है।
Image Source : Instagramइसके अलावा एकता कौल उस रूप में भी नजर आती हैं, जब उनकी वाजपेयी से दोबारा मुलाकात होती है और वो उस वक्त शादी के बंधन में बंध गई होती हैं।
Image Source : Instagramइन सारी बंदिशों को एक किनारे करते हुए राजकुमारी और अटल के साथ को एकता कौल सम्मानित तरीके से दिखाने में कामयाब रहीं।
Image Source : Instagramएकता टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की पसंद सुमित व्यास की पत्नी हैं। इससे इतर वो एक प्यारे से बच्चे की मां भी हैं।
Image Source : Instagramएकता ने अपने करीयर में कई टीवी शोज में काम किया है। 'बड़े अच्छे लगते हैं' से लेकर 'तनाव' तक उन्होंने कई सीरियल्स में अलग-अलग तरह के किरदार किए हैं।
Image Source : Instagramएकता मूल रूप से कश्मीरी हैं, इसलिए वो मिसेज कौल के किरदार में फिट बैठीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी खूबसूरती में सरलता का मेल कर मिजेस कौल के किरदार को बखूबी निभाया है।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी के जान की दुश्मन बनेगी उसकी दोस्त