

जहां ज्यादातर हसिनाएं अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं, उस बीच एक साउथ एक्ट्रेस अपने सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में है।
Image Source : Instagramये एक्ट्रेस हैं मालविका मोहनन, जो तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। मालविका इन दिनों अपनी हालिया तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Image Source : Instagramमालविका ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह केरल की खूबसूरती के बीच बोट में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं।
Image Source : Instagramतस्वीरों में मालविका बेहद सिंपल सी सफेद सूती साड़ी में सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
Image Source : Instagramमालविका ने काले बॉर्डर वाली प्लेन शिफॉन साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ पहना था और बिंदी बैंगल्स के साथ अपना लुक पूरा किया था।
Image Source : Instagramअपनी इन्हीं तस्वीरों से मालविका फैंस की तारीफें बटोर रही हैं। रेट्रो वाइब देता मालविका मोहनन का लुक खूब पसंद किया जा रहा है।
Image Source : Instagramमालविका, सिनेमेटोग्राफर के यू मोहनन की बेटी हैं। मालविका ने विल्सन कॉलेज, मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्रैजुएट होने के बाद अपने पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramएक दिन मालविका अपने पिता के साथ एक विज्ञापन के शूटिंग सेट पर पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात ममूटी से हुई। ममूटी उन दिनों अपने बेटे दुलकर सलमान के साथ एक लीड हीरोइन की तलाश में थे और उन्हें ये रोल ऑफर कर दिया।
Image Source : Instagramउन्होंने मलयालम फिल्म 'पट्टम पोले' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जो 2013 में रिलीज हुई थी। अपने करियर में मालविका ने माजिद मजीदी की हिंदी फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में भी काम किया, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं।
Image Source : Instagramइसके अलावा मालविका द ग्रेट फादर, पेट्टा और मास्टर जैसी फिल्मों में लीड रोल में नजर आईं।
Image Source : InstagramNext : '84 ऑडिशन के बाद बेटे को मिली पहली फिल्म, गोविंदा ने नहीं की मदद', पति से नाराज हैं सुनीता?