

90 के दशक में बॉलीवुड पर मनीषा कोइराला राज किया करती थीं। उनका नाम खूबसूरती ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी टॉप पर आता था।
Image Source : Instagramमनीषा कोइराला की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी और उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते थे, लेकिन एक झटके में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से मुंह फेर लिया।
Image Source : Instagramमनीषा ने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं और फिर उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। एक्ट्रेस की नेपाली वेडिंग भी काफी चर्चा में रही थी।
Image Source : Instagramमनीषा कोइराला की शादी ज्यादा नहीं चली। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नहीं रही और एक खराब मोड़ पर उनके रिश्ते का अंत हुआ।
Image Source : Instagramमनीषा कोइराला की सम्राट दह से दो साल में शादी टूट गई और फिर एक्ट्रेस ने कबूल किया कि उनका पति ही उनका दुश्मन बन गया था। शादी के 6 महीवने बाद ही दोनों में अनबन हो गई थी।
Image Source : Instagramशाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ जैसे टॉप के एक्टर्स के साथ काम करने वाली मनीषा कोइराला का गई स्टार्स के साथ भी नाम जुड़ा।
Image Source : Instagramवैसे शादी टूटने के कुछ साल बाद ही मनीषा कोइराला को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा। एक्ट्रेस को इस बीमारी से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।
Image Source : Instagramकैंसर से तो मनीषा कोइराला ने जंग जीत ली लेकिन कीमो का असर उनकी रंगत पर साफ देखने को मिला। एक्ट्रेस ने अपने बाल भी खोए।
Image Source : Instagramअब मनीषा कोइराला 53 साल की उम्र में अपने ग्रे हेयर्स और रिंकल्स फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। मनीषा की हालिया तस्वीरों में उनकी पूरी तरह बदल गई रंगत देख सकते हैं।
Image Source : Instagramयाद दिला दें कि मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से अभिनय की शुरुआत की और बाद में 1991 में 'सौदागर' से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया।
Image Source : Instagram1994-19995 के बीच '1942: ए लव स्टोरी' और 'बॉम्बे' की सफलता के बाद वह प्रसिद्धि की ओर बढ़ीं। उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में 'अग्नि साक्षी', 'इंडियन', 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ', 'कच्चे धागे', 'मुधलवन', 'कंपनी' और 'एक छोटीसी लव स्टोरी' थीं।
Image Source : Instagram'दिल से' में उन्होंने जहां शाहरुख खान के साथ पर्दे पर आग लगाई तो वहीं 'मन' में वो आमिर खान के साथ नजर आईं।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अभिरा-अक्षरा का सच जानकर हैरान रह जाएंगी रूही