मनीषा रानी ने शुरू की शूटिंग, नए शो से करेंगी नई शुरूआत

मनीषा रानी ने शुरू की शूटिंग, नए शो से करेंगी नई शुरूआत

Image Source : Instagram

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी अपने मस्तमौला अंदाज और हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अक्सर मनीषा के कॉमेडी वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Image Source : Instagram

मनीषा रानी इन दिनों अपने नए शो 'हाल-ए-दिल' को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस के नए शो 'हाल-ए-दिल' की शूटिंग शुरू हो गई है।

Image Source : Instagram

मनीषा ने इस शो से एक्टिंग में डब्यू किया है। इस शो को रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image Source : Instagram

वीडियो में मनीषा ने कहा, 'हैशटैग हाल ए दिल की शूटिंग का पहला दिन, सुबह साढ़े पांच बजे का कॉल टाइम था। तब से उठे हैं बाबू। ऐसे नहीं होता है काम।'

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे कहा, 'आप लोग सोचेंगे कि अभी पहला दिन है शूट करने का और ये अपना दुखड़ा सुनाने लगी है। मैं कितनी मेहनती हूं। हूं तो हूं अभी तो 70 दिन करना है शूट।'

Image Source : Instagram

मनीषा रानी को उनके फैंस नए शो के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया आपका प्रोजेक्ट सुपरहिट हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं आपका शो देखने के लिए बहुत-बहुत एक्ससिटेड हूं।'

Image Source : Instagram

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस नए शो का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

मनीषा रानी का इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि 'हाल-ए-दिल' शो में उनका किरदार उनके जैसा ही है। शो में मनीषा इन्दू का किरदार निभाएंगी।

Image Source : Instagram

मनीषा ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उनके मजेदार वीडियो और बोलने का अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है।

Image Source : Instagram

Next : महाकुंभ पहुंची टीवी की 'अनुपमा', मां गंगा की आरती कर गुरु जी के साथ खिंचाई फोटो