

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नजर आए एक्टर रातों-रात हिट हो गए।
Image Source : Instagramफिल्म में बॉबी देओल के किरदार की तरह ही उनकी तीसरी पत्नी का किरदार भी काफी लंबा तो नहीं था, लेकिन यादगार रहा।
Image Source : Instagramबॉबी देओल की तीसरी पत्नी के रोल में मानसी तक्षक नजर आई थीं। मानसी इस रोल में बोल्ड सीन देते भी नजर आईं।
Image Source : Instagramछोटे से स्क्रीन टाइम में उन्होंने अपने बोल्ड सीन से सनसनी मचा दी। फिल्म में दिखाया गया मैरिटल रेप सीन काफी चर्चा में रहा।
Image Source : Instagramइस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस भी छिड़ी, जिसके बाद मानसी ने खुद बताया कि ये सीन अबरार के अंदर के जानवर को दिखाने के लिए फिल्माया गया था।
Image Source : Instagramवैसे मानसी की ये पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले भी मानसी तक्षक इस साल की सुपरहिट फिल्म 'पठान' में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramमानसी तक्षक 'पठान' में भी पत्नी के किरदार में थीं। उन्होंने जॉन अब्राहम की पत्नी का रोल प्ले किया था।
Image Source : Instagram'पठान' में भी मानसी का टॉर्चर सीन था, जिसमें उन्हें और जॉन अब्राहम को साथ में टॉर्चर करते दिखाया गया था।
Image Source : Instagramवैसे मानसी तक्षक एक प्रोफेशनल मॉडल भी हैं। एक्ट्रेस को कई बार रैंप पर जलवा बिखेरते देखा गया है।
Image Source : InstagramNext : पति का अफेयर, कई मिसकैरेज-कैंसर से उबरीं मुमताज, उड़ी रंगत; पूरी तरह बदला लुक