भारत-पाक सीजफायर पर एक्ट्रेस ने किया पोस्ट, यूजर्स ने लिया आड़े हाथ, बोले- 'माफ करने लायक नहीं...'

भारत-पाक सीजफायर पर एक्ट्रेस ने किया पोस्ट, यूजर्स ने लिया आड़े हाथ, बोले- 'माफ करने लायक नहीं...'

Image Source : Instagram

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। समझौते के 3 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया। दोनों देशों के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ, जिसे पाकिस्तान ने 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया।

Image Source : Instagram

इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ट्रोल्स के निशाने पर हैं। पहले मावरा ने भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'कायरतापूर्ण' बताया और यूजर्स का गुस्सा झेला। अब उन्होंने फिर एक पोस्ट शेयर किया और ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

Image Source : Instagram

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान होने पर मावरा ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ऐसा कुछ लिख दिया कि फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

Image Source : Instagram

अपने पोस्ट में मावरा ने लिखा- 'दुनिया ने आखिरकार देख ही लिया कि पाकिस्तान हमेशा शांति के साथ खड़ा था और खड़ा रहेगा। हालांकि, अगर हम पर जंग का दवाब बनाया जाए तो हमारी बहादुरी और दृढ़ता को मैच करना मुश्किल है।'

Image Source : Instagram

'हमारे सिपाहियों ने हमें ईमानदारी और वीरता के साथ हमारी रक्षा की और देश ने बढ़िया उदाहरण दिया। शांति और दयाभाव की ओर काम करने के नाम... हमारी सेना हमारी ताकत है और इसी के जरिए हम गर्व से खड़े रहे। पाकिस्तान जिंदाबाद।'

Image Source : Instagram

मावरा होकेन अपनी इस पोस्ट के लिए ट्रोल हो रही हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई भारतीय यूजर्स ने मावरा को लताड़ लगाई।

Image Source : Instagram

एक यूजर ने लिखा- 'जूते मारकर भगाया है तुम्हें और तुम्हारी झूठ बोलने की बीमारी है कि जाती ही नहीं।' दूसरे ने लिखा- 'तुम्हारे देश ने सीजफायर तोड़ा है तो ये मत बोलो कि तुम और तुम्हारा देश शांति पसंद हैं।'

Image Source : Instagram

एक और यूजर लिखता है- 'दीदी इसे हारना कहते हैं।' एक ने लिखा- 'पहले सीजफायर और पीस को गूगल करो, फिर कहना।'

Image Source : Instagram

बता दें, मावरा होकेन को 'सनम तेरी कसम' से पहचान मिली थी। पिछले दिनों ये फिल्म री-रिलीज हुई, जिसने खूब कमाई की। फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे नजर आए थे, जिनका कहना है कि अब वह मावरा के साथ काम नहीं करना चाहते।

Image Source : Instagram

Next : 5 साल से लगातार सुर्खियों में है ये पॉपुलर टीवी शो, वजह जान हो जाएंगे हैरान