

टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें खूब नेम फेम मिला, लेकिन उसके बाद भी कुछ ने टेलीविजन जगत को अलविदा कह दिया तो कुछ ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की।
Image Source : Instagram'ससुराल सिमर का' से डेब्यू करने वाली इस फेमस एक्ट्रेस की भी कहानी कुछ इसी तरह की है। नेम फेम कमाने के बाद अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गईं और 11 साल बाद वापसी की।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं मीरा देओस्थले की जिन्होंने 11 साल बाद पर्दे पर वापसी की है। टीवी एक्ट्रेस मीरा देओस्थले को 'चकोर' से घर-घर में पहचान मिली थी।
Image Source : Instagramमीरा देओस्थले ने साल 2014 में सीरियल 'ससुराल सिमर का' से डेब्यू किया था। इस सीरियल में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं।
Image Source : Instagramइन दिनों मीरा टीवी शो 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' में नंदिनी की भूमिका में नजर आ रही हैं। 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस के कमबैक से उनके फैंस बहुत खुश हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि मीरा देओस्थले इन दिनों सीरियल के वेडिंग सीक्वेंस की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' में नंदिनी का किरदार निभा रही मीरा ने 35 किलो का लहंगा पहना था।
Image Source : Instagram35 किलो के लहंगे में उन्होंने सीरियल के वेडिंग सीन को 4 से 5 दिन तक शूट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। मीरा देओस्थले का ये लहंगा लुक अभी तक चर्चा में बना हुआ है।
Image Source : Instagram'ससुराल सिमर का' के बाद मीरा देओस्थले 'जिंदगी विन्स' और 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' जैसे सीरियल्स का हिस्सा रही थीं।
Image Source : InstagramNext : आमिर खान की अम्मी जवानी में दिखती थीं इतनी खूबसूरत, बेटियों में भी दिखती है मां की परछाई