

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में अपने डेब्यू के बाद शालिनी पासी के खूब चर्चे हो रहे हैं। शालिनी पासी अब सेंसेशन बन चुकी हैं, जिन्होंने अपने अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया है।
Image Source : Instagramस्क्रीन पर इस बिलेनियर की लग्जरी लाइफस्टाइल को देखने के बाद, फैंस की उनके निजी जीवन में रुचि बढ़ गई है। हर कोई उनकी पर्सनल और लग्जरी लाइफस्टाइल पर नजर बनाए हुए है।
Image Source : Instagramएक तरफ जहां शालिनी पासी माय आर्ट शालिनी और शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन की मालकिन हैं तो वहीं संजय पासी PASCO ग्रुप के चेयरमैन हैं।
Image Source : InstagramPASCO ग्रुप उत्तर भारत में टाटा मोटर्स-प्रमाणित डीलरशिप में एक प्रमुख नाम है। 1999 में, संजय को देश में सबसे अधिक टेक्स पेयर होने के लिए आयकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Image Source : Instagramइस बीच, फैंस शालिनी के बेटे रॉबिन पासी के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जो पूरे शो के दौरान कैमरों से दूर रहे।
Image Source : Instagramरॉबिन पासी की बात करें तो वह शालिनी और संजय पासी के इकलौते बेटे हैं और 27 साल के हैं। रॉबिन लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट है जो पब्लिक है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर रॉबिन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्हें बी-टाउन के चर्चित स्टारकिड्स के साथ हैंगआउट करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम पर उन्हें सुहाना खान, आर्यन खान, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा, और अंजिनी धवन सहित 17 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
Image Source : Instagramउनके इंस्टाग्राम से ऐसा लगता है कि रॉबिन ने यूएसए में यूएससी में पढ़ाई की है। रॉबिन का इंस्टाग्राम अकाउंट स्टार किड्स आर्यन खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे और अहान पांडे के साथ की तस्वीरों से भरा हुआ है।
Image Source : Instagramअपने शो में भी शालिनी पासी ने बताया था कि शाहरुख खान और गौरी खान उनके लिए परिवार की तरह हैं और वह हमेशा अपने करीबी दोस्तों के साथ उनके हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में मौजूद रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : प्रभास इन फिल्मों से मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एक्शन का डोज होगा डबल