

दिलजीत दोसांझ एक बेहतरीन सिंगर ही नहीं शानदार एक्टर भी हैं। इसके साथ ही वह एक बेहतरीन एंटरटेनर हैं जो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट डालते रहते हैं।
Image Source : Instagramएक अच्छे एक्टर-सिंगर और एंटरटेनर होने के अलावा, वह एक स्टाइल आइकन भी हैं, जो कभी अपने फैशन से फैंस को इंप्रेस करने में फेल नहीं होते।
Image Source : Instagramइस साल, दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 में डेब्यू करने वाले हैं। सिंगर रेड कार्पेट पर चलने वाले हैं। अब इवेंट में बस कुछ ही घंटे बचे हैं और सिंगर अभी भी सोच रहे हैं कि इस मेगा इवेंट में क्या पहनना है।
Image Source : Instagramदिलजीत दोसांझ के मेट गाला 2025 डेब्यू की हर तरफ चर्चा है। इस बीच सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से सवाल किया कि वह इवेंट के लिए क्या पहनें।
Image Source : Instagramदिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'मेट गाला। की पाई फेर?' सिंगर का ये पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
Image Source : Instagramहाल ही में दिलजीत ने आयोजकों से मिले उपहारों की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं और इसके तुरंत बाद, उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से अपने आउटफिट के लिए सुझाव मांगे।
Image Source : Instagramअब सिंगर ने अपने IG स्टोरीज पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्हें गाला की टीम की ओर से भेजा गया इन्विटेशन कार्ड दिखाया गया। उन्होंने अपने स्वागत के लिए अपने होटल के कमरे में भेजी गई मिठाइयों की खूबसूरत ट्रे भी दिखाई।
Image Source : Instagramबता दें, दिलजीत दोसांझ के साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी भी इस साल अपना मेट गाला डेब्यू कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : विराट कोहली से हुई गलती? चमक गई एक्ट्रेस की किस्मत