

मेट गाला का आगाज हो चुका है। बीते दिन यूयॉर्क के मेट्रोरपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में देश-विदेश से आए सितारों ने शिरकत की। अंबानी फैमिली की बिटिया ईशा अंबानी ने भी स्टालिश अवतार में इस इवेंट में हिस्सा लिया।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने अपने डिजाइनर आउटफिट से मेट गाला में चार चांद लगा दिए। उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना के आउटफिट में प्रिंसेस बनकर एंट्री ली।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने मेट गाला 2025 की थीम 'टेलर्ड फॉर यू' पर बेस्ड लुक कैरी किया था। ईशा ने मेट गाला के लिए ब्लैक बेलबॉटम पैंट के साथ हॉल्टर टॉप पहना था और लॉन्ग श्रग जैकेट के साथ लुक को पूरा किया।
Image Source : Instagramईशा अंबानी के लुक की एक खासियत ये भी थी कि उनका पूरा लुक अंबानी परिवार के शाही गहनों के साथ कम्प्लीट किया गया था। यहां तक कि उनके कपड़ों पर भी कीमती रत्न जड़े थे।
Image Source : Instagramलेकिन, इन सबमें जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वह था ईशा अंबानी का नेकलेस, जो हीरों से जड़ा था।
Video Source : Instagramबता दें, ईशा अंबानी ने मेट गाला 2025 में जो गहने कैरी किए थे, ये उनकी मां यानी नीता अंबानी के थे। ईशा खुद भी ये बात बताती दिखीं।
Image Source : Instagramईशा अंबानी बताती हैं कि उन्होंने जो गहने पहने हैं, वो उनकी मां के हैं और कमर में लटक रहा हीरों से जड़ा चाबी का गुच्छा भी उनकी मां नीता अंबानी का ही है।
Image Source : Instagramबता दें, ईशा अंबानी ने मेट गाला 2025 में अपनी मां नीता अंबानी के जो गहने कैरी किए, उनकी कीमत काफी ज्यादा है। उन्होंने जो नेकलेस पहना है, वह 136 कैरेट का है।
Image Source : Instagramवहीं ईशा अंबानी की ड्रेस की बात करें तो अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस को तैयार करने में 20 हजार घंटे से ज्यादा का समय लगा है।
Image Source : InstagramNext : अब कैसी दिखाती हैं मंदाकिनी? इतना बदल गईं 'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस