सैयारा के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना? मोहित सूरी ने बताई सबसे बड़ी वजह

सैयारा के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना? मोहित सूरी ने बताई सबसे बड़ी वजह

Image Source : Instagram/aneetpadda_

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Image Source : Instagram/aneetpadda_

खासतौर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की जा रही है, दर्शक इन दोनों कलाकारों के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image Source : Instagram/aneetpadda_

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने दो ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।

Image Source : Instagram/aneetpadda_

इस बीच फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना।

Image Source : Instagram/@mohitsuri

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में मोहित सूरी ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें 20 से 22 साल की लड़की चाहिए थी, जो नेचुरल ब्यूटी हो।

Image Source : Instagram/@mohitsuri

मोहित सूरी अपनी फिल्म के लिए एक ऐसी लड़की चाहते थे, जो किसी भी तरह की कॉस्मेटिक प्रोसीजर से न गुजरी हो। उन्होंने माना कि ये आज के समय में बहुत ही रेयर चीज है।

Image Source : Instagram/aneetpadda_

उन्होंने कहा- 'ये सबसे बड़ी रिक्वायरमेंट थी। मुझे नहीं लगा था कि ये इतना जरूरी होगा, लेकिन मुझे कोई ऐसा चाहिए था जो रियल लगे।'

Image Source : Instagram/aneetpadda_

'कोई ऐसा व्यक्ति जो अपने आप में कुछ न हो। उसने पहले भी कुछ काम किया था, और वह उसमें बहुत अच्छी थी। वह इस रोल में पूरी तरह से फिट हो गई।'

Image Source : Instagram/aneetpadda_

अनीत की बात करें तो वह सैयारा से पहले भी कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं और कई बड़े विज्ञापनों का चेहरा रह चुकी हैं।

Image Source : Instagram/aneetpadda_

Next : मोनालिसा की पहली फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, दमदार लुक में दिखीं महाकुंभ की वायरल गर्ल