

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम भी किया।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneआज हम उसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जो कभी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, लेकिन फिर अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneअक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'मोहरा' की एक्ट्रेस पूनम झावर भी उन्हीं में से एक हैं जो हाल ही में स्पॉट हुईं।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneएक्ट्रेस बहुत पहले ही फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर चुकी हैं और अब बीते तीन दशक में उनका लुक काफी बदल चुका है।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneफिल्म 'मोहरा' में उनका पॉपुलर गाना 'ना कजरे की धार' आज भी सुना जाता है। इस गाने में वह सुनील शेट्टी के साथ रोमांस करते नजर आई थीं।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneआपको बता दें कि फिल्म OMG (2012) में पूनम ने साध्वी का रोल प्ले किया था। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneहालांकि, एक्ट्रेस एक रईस घराने से आती हैं। फिल्मों में काम करने के दौरान वह बतौर सिंगर और फिल्ममेकर भी काम कर चुकी हैं।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneपूनम झावर ने 'मोहरा' (1994) से डेब्यू किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ पूनम ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया, लेकिन अचानक उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi Gaaneपूनम आज भी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और कई एनजीओ संग भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह पॉलिटिकल पार्टियों के लिए भी कैंपेनिंग करती हैं।
Image Source : Screen grab from Shemaroo Filmi GaaneNext : परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए जुबिन गर्ग, फैमिली में सिर्फ दो लोग, एक था जिगर का टुकड़ा