

लोगों का पसंदीदा टीवी सीरियल 'अनुपमा' को इस बार 75 रैंक मिले हैं और इसी के साथ रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' शो इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने वाले नंबर वन शो बन गया है।
Image Source : Designटीवी का कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस सप्ताह 72 रेटिंग के साथ पहले दूसरे नंबर पर आ गया है।
Image Source : Designयह शो इस बार 68 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते थोड़ी कम हुई है।
Image Source : Design'कुंडली भाग्य' की रेटिंग देखकर कहा जा सकता है कि शो का करंट ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है, क्योंकि श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा का यह शो 65 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है।
Image Source : Designस्टार प्लस पर आने वाला शो 'तेरी मेरी डोरियां' धीरे-धीरे दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना रहा है। इस शो को इस बार 65 अंक प्राप्त हुए हैं। ऐसे में ये शो छठे स्थान पर है।
Image Source : Designशब्बीर आहलुवालिया का 'राधा मोहन' 64 रेटिंग के साथ इस बार 7वें स्थान पर रहा।
Image Source : Designजी हां, इस बार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। केबीसी को 63 अंक प्राप्त हुए हैं। ऐसे में ये शो 8वें स्थान पर है।
Image Source : Designटीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। 62 रेटिंग के साथ ये शो 9वें नंबर पर है।
Image Source : Design'कुमकुम भाग्य' जैसे-तैसे 10वें स्थान पर अपनी जगह बना पाया है। इस शो को 60 अंक मिले है।
Image Source : DesignNext : 'गोपी बहू' दे चुकी हैं 'डांस इंडिया डांस' के ऑडिशन, अपने मूव्स से जीता था गीता कपूर का दिल