

अनिल कपूर और श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को कौन भूल सकता है। आज भी लोगों को इस फिल्म का हर एक सीन याद है। बड़ों से लेकर बच्चों तक को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी।
Image Source : Xइस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस के साथ-साथ कई सारे बच्चों की मस्ती भी देखने मिली थी। इस फिल्म में काम कर चुकी बच्चों की पलटन ने अपनी मासूमियत और मस्ती से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Image Source : Xइस बच्चा पार्टी का हिस्सा रह चुके कई चाइल्ड आर्टिस्ट आज बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके हैं। वहीं उन में से एक इस तस्वीर में दिखने वाला ये मासूम बाल कलाकार आज बी टाउन के हैंडसम हंक बन चुके हैं।
Image Source : Xसाल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आने वाली बच्चा पार्टी अब काफी बदल गई है। इस बच्चों की पलटन का हिस्सा रह चुके आफताब शिवदासानी आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुके हैं।
Image Source : Instagramअपने रोल से सबको हंसाने वाले आफताब शिवदासानी ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इस एक्टर ने कॉमेडी से लेकर हॉरर तक कई फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramआफताब शिवदासानी 'मस्ती' और 'हंगामा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आफताब को आखिरी बार साल 2021 में वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5' में रॉ ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था।
Image Source : Instagramउन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में 'मिस्टर इंडिया' (1987), 'शहंशाह' (1988), 'चालबाज़' (1989), 'अव्वल नंबर' (1990), 'सी.आई.डी.' जैसी फिल्मों से की।
Image Source : InstagramNext : सिद्धू मूसेवाला के पिता की तरह ये बॉलीवुड सितारे 50 की उम्र पार कर बने पापा