

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे, जिसके बाद 13 जुलाई को इनका शुभ आशीर्वाद और 14 को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया।
Image Source : instagramअनंत-राधिका की शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शाही शादी की कई तस्वीरें-वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
Image Source : instagramअनंत-राधिका की शादी से लेकर रिसेप्शन तक में सिर्फ सेलिब्रिटी या बिजनेस जगत की हस्तियां ही नहीं, स्पोर्ट्स और राजनीति जगत के दिग्गज भी पहुंचे।
Image Source : instagramअनंत-राधिका की शादी में शान्तरि नायक भी पहुंची थीं। अगर आप शान्तरि नायक के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें वह मैसूर कैफे के मालिक नरेश नायक की मां हैं।
Image Source : instagramशान्तरि को देखते ही अनंत-राधिका ने झुककर उन्हें प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया। ये देख शान्तरि खुश हो गईं और नए-नवेले जोड़े को ढेर सारी ब्लेसिंग्स दीं।
Image Source : Instagramनरेश नायक के कैफे का खाना राधिका को काफी पसंद है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।
Image Source : Instagramजैसे ही राधिका शान्तरि से मिलती हैं, वह उन्हें बताती हैं कि उन्हें मैसूर कैफे का खाना बहुत पसंद है।
Image Source : instagramराधिका बहुत ही प्यार से शांतरि से मिलती हैं और उनसे कहती हैं- 'हम हर संडे आपके कैफे का खाना खाते हैं।'
Image Source : instagramबता दें, मैसूर कैफे मुंबई के मटूंगा ईस्ट में है। यहां का इडली सांभर काफी फेमस है और मुकेश अंबानी को भी यहां का खाना काफी पसंद है।
Image Source : instagramNext : GHKKPM में सई की कस्टडी को लेकर रजत-सवी के बीच हुआ तमाशा