

मुनव्वर फारूखी इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में मुनव्वर की दोस्ती मन्नारा चोपड़ा के साथ देखी जा रही है,जिसके बाद उनका नाम भी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है।
Image Source : Designऐसे में इसी बीच मुनव्वर फारूखी की गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसको लेकर वो चर्चा में आ गई हैं।
Image Source : Designइस पोस्ट के बाद से नाजिला सिताशी सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा होते दिखाई दे रहा है।
Image Source : Instagramदरअसल बीते दिन नाजिला सिताशी ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि - 'उन्हें खुशी होती अगर लोग समझ पाते कि हर चीज वैसी होती नहीं है जैसी ऑनलाइन दिखती है।' नाजिला के इस पोस्ट को लोग मुनव्वर से जोड़ के देख रहे हैं।
Image Source : Instagramइस पोस्ट के बाद लोगों का कहना है कि शायद नाजिला को मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती रास नहीं आ रही है।
Image Source : Instagramबता दें कि नाजिला सिताशी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।
Image Source : Instagramयूट्यूब पर नाजिला के 1.1मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 लाख लोग फॉलो करते हैं। यहां वे अपनी फैशन रिलेटिड फोटोज और रील्स पोस्ट करती रहती हैं।
Image Source : Instagramइंस्टा पर नाजिला की एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिलती है, जिसमें वो अपनी खूबसूरती से बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हुईं नजर आती हैं।
Image Source : Instagramनाजिला की तस्वीरें और वीडियोज को फैंस खूब पंसद करते हैं।
Image Source : InstagramNext : सारा अली खान विकेशन के दौरान ख्यालों में डूबी आईं नजर, देखिए ये सुपरहॉट लुक