'मेरे पिता विनोद खन्ना हैं और इसके..' ट्विंकल खन्ना ने बहन के पति से कही थी ऐसी बात, हक्की-बक्की रह गई थीं रिंकी

'मेरे पिता विनोद खन्ना हैं और इसके..' ट्विंकल खन्ना ने बहन के पति से कही थी ऐसी बात, हक्की-बक्की रह गई थीं रिंकी

Image Source : Instagram

ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर परिवार से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

2024 में ट्विंकल खन्ना ने अपनी बहन रिंकी के साथ अपने प्यार भरे, चंचल रिश्ते के बारे में बात की थी और बहन और उनके पति समीर सरन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था।

Image Source : Instagram

ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एक बार अपनी छोटी बहन यानी रिंकी के पति समीर सरन के साथ ऐसा मजाक किया था, जिसने रिंकी को शर्मिंदा कर दिया था।

Image Source : Instagram

ट्विंकल ने रिंकी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने बताया कि दोनों के बीच टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता रहा है। वह अपनी छोटी बहन को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

Image Source : Instagram

दरअसल, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के बीच सिर्फ एक ही साल का अंतर है, ऐसे में दोनों दोस्तों जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Image Source : Instagram

ट्विंकल के अनुसार, जब समीर सरन (रिंकी खन्ना के पति) पहली बार उनके घर आए तो उन्होंने उनके साथ ऐसा मजाक कर डाला, जिससे रिंकी को शर्मिंदा होना पड़ा।

Image Source : Instagram

ट्विंकल ने पहली मुलाकात में बहन रिंकी के पति समीर से कहा था - 'तुम्हें पता होना चाहिए कि हमारे पिता अलग-अलग हैं। मेरे पिता विनोद खन्ना हैं और रिंकी के राजेश खन्ना। इसीलिए मैं लंबी हूं और ये नहीं।'

Image Source : Instagram

ट्विंकल खन्ना की इस बात पर रिंकी हैरान रह गई थीं। ट्विंकल ने बताया कि उन्हें ये किस्सा आज भी बहुत मजेदार लगता है। वह इस पर इतना हंसी थीं कि उनकी हालत खराब हो गई थी।

Image Source : Instagram

बता दें, रिंकी खन्ना ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की थी। समीर एक बिजनेसमैन हैं और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हैं।

Image Source : Instagram

Next : इमरान हाशमी ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर