

साउथ सिनेमा के मशहूर कपल नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
Image Source : Instagramहल्दी और मंगल स्नान के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने कल्चर से जुड़ी एक और रम्म की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम पर शोभिता ने खूबसूरत तस्वीरों की एक गैलरी शेयर की है, जिसमें वह सुर्ख लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramपारंपरिक साड़ी और ज्वैलरी एक्ट्रेस के लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,'पेली कुथुरु'
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में शोभिता ने इस रस्म के लिए लाल रंग की साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज आउटफिट कैरी किया है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं शोभिता की एक फोटो में घरवाले उनके पैरों पर हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में सब उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।
Image Source : Instagramएक फोटो में वह हाथ में चूड़ियों की एक टोकरी पकड़े काफी प्यारी लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Image Source : Instagramइस जोड़ी ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए सगाई की थी। सगाई से पहले तक कपल ने अपने रिश्ते को सभी से प्राइवेट रखा था।
Image Source : Instagramअब नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Image Source : InstagramNext : धनुष-नयनतारा विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने उठाया बड़ा कदम, किया ऐसा काम, हक्के-बक्के रह गए फैंस