

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramपिता नागार्जुन ने बेटे चैतन्य की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
Image Source : Instagramगोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में शोभिता धुलिपाला दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सिर से लेकर पैर तक सोने के जेवर पहने थे।
Image Source : Instagramशोभिता ने शादी के लिए ट्रेडिशनल टेंपल जूलरी पहनी थी, जो आमतौर पर तेलुगु दुल्हनें पहना करती हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने गले में नक्षी हारम, कमर मं नक्षी वदनम, माथे पर पपीड़ी बिल्ला और हाथ में लक्ष्मी कड़ियम पहने थे।
Image Source : Instagramशोभिता ने अपने वेडिंग लुक को भारी-भरकम झुमकों और नाक में बुलाक और माथे में पेटा पहनकर पूरा किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramदूसरी तरफ नागा चैतन्य ने भी माथे पर पेटा पहना था, जो तेलुगु दूल्हा-दुल्हन के माथे पर शादी के वक्त बांधा जाता है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर कपल का वेडिंग लुक छाया हुआ है और फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इससे पहले भी शोभिता के प्री-वेडिंग लुक सुर्खियों में छाए थे।
Image Source : Instagramइससे पहले हल्दी और पेली कुथुरु की रस्में निभाते हुए शोभिता ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : InstagramNext : इस हीरोइन पर आया था नागा चेतन्य का दिल, लेकिन झटके में टूट गई शादी