

नागा चैतन्य से शादी के बाद शोभिता धुलिपाला सोशल मीडिया पर अपनी शादी के लुक्स की वजह से छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramअब शादी के 5 दिन बाद एक्ट्रेस शोभिता ने शादी से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramशोभिता धुलिपाला का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ सोने की हैवी ज्वैलरी कैरी कीं।
Image Source : Instagramशोभिता ने जो शादी की फोटोज शेयर की हैं। उसमें वो एकदम साउथ इंडियन दुल्हन लग रही हैं। गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी, ज्वैलरी के अलावा अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है।
Image Source : Instagramगले में गोल्ड के नेकलेस, माथा पट्टी के अलावा एक्ट्रेस की नोज रिंग ने उनकी खूबसूरती में चार चांद में लगा दिया है। शोभिता के सोलह श्रृंगार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में वह दो अलग-अलग रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक कांजीवरम और दूसरी व्हाइट-रेड कलर की। शोभिता धुलिपाला दोनों ही लुक में बेहद प्यारी लग रही है।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसे रात में चांद की रोशनी में शूट किया गया है। नागा चैतन्य संग शोभिता ने शादी की सारी रस्मों को ट्रेडिशनल तरीके से किया।
Image Source : Instagramजहां कुछ कपल सूरज की लालिमा में अपनी शादी का फोटोशूट कराते हैं वहीं नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता ने ये ट्रेंड बदल दिया है।
Image Source : Instagramबता दें शोभिता और नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं, जिनमें दोनों रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : अभिषेक-ऐश्वर्या से ऋतिक-सबा तक, श्वेता पाई की स्टार स्टड शादी में हुए शामिल