

नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म 'तंडेल' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की 'तंडेल' फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Image Source : Instagramनागा चैतन्य इस फिल्म में साई पल्लवी के साथ लीड रोल में नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।
Image Source : Instagram'तंडेल' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन चंदु मोंडेती ने किया है। फिल्म की सफलता के बाद फिल्म की पूरी टीम जश्न मना रही है।
Image Source : Instagramहाल ही में 'तंडेल' फिल्म के निर्माताओं ने एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन चीफ गेस्ट थे। इवेंट में एक्टर ने अपने बेटे की खूब तारीफ की।
Image Source : Instagramनागार्जुन ने कहा कि उन्हें रिलीज के दिन ऐसी प्रतिक्रियाओं की उम्मीद नहीं थी। वह उस दिन पूरे परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे।
Image Source : Instagramइवेंट के दौरान नागार्जुन ने कहा, 'एक अरसा गुजर गया मुझे कोई ऐसा सक्सेस इवेंट अटेंड किए हुए। मैं बहुत खुश हूं। मैं अपना फोन अपने साथ नहीं रखा था और मुझे नहीं पता था कि जनता थांडेल को कैसी प्रतिक्रियाएं दे रही है।'
Image Source : Instagramनागार्जुन ने आगे कहा, 'आखिरकार बैठक के बाद मैंने फोन चालू किया और मुझे सभी से लगातार फोन कॉल और मैसेज मिले। तब मुझे अहसास हुआ की अक्किनेनी के कितने फैंस हैं।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे कहा, 'फैंस ने इस जीत को अपनी जीत के रूप में सेलिब्रेट किया। जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि मुझे एक सक्सेस मीट का हिस्सा बने काफी समय हो गया है।'
Image Source : instagramएक्टर ने आगे कहा, 'मैं चैतन्य के लिए बहुत खुश हूं। मैं उसके चेहरे पर मुस्कान देखकर भी बहुत खुश हूं। पूरी फिल्म के दौरान उन्होंने अपने किरदार को बरकरार रखा है।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे कहा, 'ऐसे कई सीन थे जहां उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने अपने पिता को भी कई फिल्मों में ऐसी एक्टिंग करते देखा है। उन्होंने मुझे मेरे पिता की याद दिला दी।'
Image Source : InstagramNext : गंगूबाई बनकर भारती सिंह ने मचाई धूम, अंदाज से जीता दिल