

नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर आपके पास मौका है 'फुकरे 3' देखने का वो भी बस 99 रुपये में। फिल्म में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मनजोत और पंकज त्रिपाठी जैसे कमाल के कलाकार हैं।
Image Source : Xशाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अब भी थिएटर्स में है। अब भी आपने फिल्म नहीं देखी है तो आपके पास इस दमदार फिल्म को बस 99 रुपये में देखने का मौका है।
Image Source : Xअक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' बीते वीकेंड ही रिलीज हुई। फिल्म कमाल की है और अगर आपने मिस कर दी है तो झट से 99 रुपये में टिकट बुक कर लें और देख डालें ये रियल लाइफ हीरो की कहानी।
Image Source : X'धक धक' इस वीकेंड ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में बाइकर महिलाओं की कहानी दिखाई गई हैं। फिल्म में संजना सांघी, दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। इस हालिया रिलीज को भी 99 रुपये में देखने का मौका है।
Image Source : X'थैक्यू फॉर कमिंग' महिलाओं के ऑरगैस्म पर बनी फिल्म है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, अनिल कपूर जैसे कई और दमदार एक्टर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की टिकट भी बस 99 रुपये में मिल रही है।
Image Source : Xअगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो झट से 'द एक्सॉर्सिस्ट' देख लें, वो भी 99 रुपये में। ये हॉलीवुड फिल्म है, जिसकी कहानी काफी पसंद की जा रही है।
Image Source : X'द वैक्सीन वॉर' भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म में कोरोना काल में हुई वैक्सीन बनाने की जद्दोजहद को दिखाया गया है। आपके पास इस फिल्म को भी 99 रुपये में देखने का मौका है।
Image Source : Xसनी देओल की सबसे बड़ी और दमदार फिल्म 'गदर 2' भी आप 99 रुपये में देख सकते हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था।
Image Source : X'ड्रीम गर्ल 2' को भी लोगों का प्यार मिला और इस कहानी भी काफी मजेदार है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को देखने का आपके पास मौका है, मात्र 99 रुपये में।
Image Source : Xसनी देओल के बेटे राजवीर देओर और पलोमा थकेरिया 'दोनों' में डेब्यू किए हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है। दोनों की केमिस्ट्री को सराहा गया है। 99 रुपये में ये फिल्म भी मुनाफे का सौदा है।
Image Source : XNext : परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत Inside फोटो आई सामने