

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न बड़े ही जोर-शोर से शुरू हो चुका है। 3 जुलाई को मामेरु रस्म के साथ अनंत-राधिका की शादी की रस्मों का शुभारंभ हुआ।
Image Source : Instagramवहीं कल रात मुंबई में एक भव्य संगीत समारोह आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े नाम शामिल हुए। इस इवेंट में कई स्टारकिड भी पहुंचे थे।
Image Source : Instagramजान्हवी कपूर, सारा अली खान से लेकर नव्या नवेली नंदा तक सभी स्टारकिड एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दीं।
Image Source : Instagramजान्हवी कपूर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए पिकॉक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramनव्या नवेली नंदा बोल्ड लहंगे में रेड खूबसूरत लग रही थीं। नव्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्रालेट स्टाइल की चोली और स्कर्ट पहनी थी।
Image Source : Instagramश्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं। अनंत-राधिका के संगीत में ऑरेंज कलर का लहंगा पहन पहुंचीं पलक बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के संगीत में अपने ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक से सारा ने सबका सारा का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Image Source : Instagramसंजय कपूर की बेटी शनाया कपूर खूबसूरत सिल्वर लहंगा पहनकर अनंत-राधिका के संगीत में पहुंचीं।
Image Source : Instagramसुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इवेंट में खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची थीं। अपने पूरे लुक को उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक से पूरा किया था।
Image Source : Instagramबोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर पिंक ग्लिटरी साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना भी अनंत-राधिका के संगीत में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramसारा अली खान के भाई और सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम का अंदाज भी देखने लायक था।
Image Source : Instagramअनन्या पांडे अपनी मां भावना पांडे के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : InstagramNext : ओ जरीना! 'मिर्जापुर 3' की भोजपुरी डीवा का है अतरंगी अंदाज