

नयनतारा आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री साउथ सिनेमा का ही नहीं अब हिंदी सिनेमा का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं।
Image Source : Instagramआज नियनतारा का जन्मदिन है। अभिनेत्री आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री का ये बर्थडे कई मायनों में खास है, क्योंकि आज उनकी डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हो गई है।
Image Source : Instagramनयनतारा के जन्मदिन के मौके पर वैसे तो उनके बारे में बताने को काफी कुछ है, लेकिन आज हम आपको उनकी और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Image Source : Instagramनयनतारा और विग्नेश शिवन की पहली मुलाकात तमिल फिल्म 'नामुन राउडी धान' के सेट पर हुई थी, इसी फिल्म को लेकर आज-कल धनुष से नयनतारा का विवाद चल रहा है।
Image Source : Instagramइस फिल्म में नयनतारा लीड रोल प्ले कर रही थीं, जबकि विग्नेश इस फिल्म के डायरेक्टर थे। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए।
Image Source : Instagramइस फिल्म के बाद भी नयनतारा और विग्नेश का मिलना-जुलना जारी रहा और दोनों अक्सर साथ ही फिल्मी पार्टियों में शिरकत करने लगे।
Image Source : Instagram2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। ये मौका था सिंगापुर में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन का, जहां विग्नेश को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया और नयनतारा ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया।
Image Source : Instagram9 जून 2022 को नयनतारा और विग्नेश शिवन ने गुपचुप शादी रचाई। हालांकि, इससे पहले ही दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इस शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी।
Image Source : Instagramशादी के चार महीने बाद नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: अर्श या जिगर नहीं, इस शख्स की वजह से हुआ ईशा का एक्सीडेंट