

नीना गुप्ता की बेटी और फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
Image Source : Instagramकपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी। अब मसाबा गुप्ता मम्मी बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वो एक बेटी की मां बनी हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने इस नए फेज में कदम रखने पर अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस संग साझा की है। मसाबा ने इसी के साथ फैंस को ये भी बताया कि उन्होंने किस तारीख को जन्म दिया है।
Image Source : Instagramमसाबा गुप्ता सत्यदीप मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की पुष्टी की और बर्थ डेट का भी खुलासा किया।
Image Source : Instagramपोस्ट की पहली स्लाइड में नीले रंग के बैकग्राउंड वाली एक सीनरी थी,जिसमें चांद और सफेद कमल नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramफोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारी बेटी एक बहुत ही खास दिन पर आई। 11.10.2024 को। मसाबा और सत्यदीप।'
Image Source : Instagramफोटो की दूसरी स्लाइड में उनकी बेटी के पैरों की फोटो है, जिन्हें सत्यदीप ने अपने हाथों में पकड़ रखा है। इसके साथ डेट और कुछ इमोजी बने हैं।
Image Source : Instagramमसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने इसी साल 19 अप्रैल को ऐलान किया था कि कपल अपने पहले बच्चे का जल्द इस दुनिया में स्वागत करेंगे।
Image Source : Instagramमसाबा और सत्यदीप मिश्रा 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस सगं साझा की थी।
Image Source : InstagramNext : देवी मां का लिया आशीर्वाद, भक्ति में हुई लीन टीवी की पाखी बहू