

एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लिए कई टीवी हसीनाओं के नाम सामने आए थे, जिसमें नीता शेट्टी भी शामिल थीं। वहीं इस शो की लीड कास्ट का भी खुलासा हो चुका है।
Image Source : Instagram'घर की लक्ष्मी बेटियां' से टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नीता शेट्टी को एकता कपूर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन के लिए अप्रोच किया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये ऑफर ठुकरा दिया।
Image Source : Instagramनीता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुलासा किया था कि स्टार प्लस के फैमिली ड्रामा शो में काम करना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है जो पूरे होने वाला है। साथ ही उन्होंने बताय था कि वह गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagramलंबे समय से स्क्रीन से दूर रही नीता ने फिल्मीबीट को बताया था कि एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं' के पहले उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' काम करने का ऑफर मिला था।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने आग कहा, 'इस वजह से मैंने एकता कपूर को मना कर दिया और ऐसा नहीं है कि मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती हूं, लेकिन मैं पहले ही गुम है के मेकर्स को कमिटमेंट दे चुकी थी।'
Image Source : Instagramनीता ने 'गुम है किसी के प्यार में' से पहले भी कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन जितनी पॉपुलैरिटी उन्हें एरॉटिक वेब सीरीज से मिली, उतनी किसी और शो ने नहीं दिलाई।
Image Source : Instagramइससे पहले नीता 'घर की लक्ष्मी-बेटियां' और 'आंगन-अपनो का' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramसाल 2003 में टीवी सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नीता शेट्टी टीवी और फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : साइबर क्राइम को रोकने के लिए मुंबई पुलिस के साथ जुड़े आयुष्मान खुराना