

नीतू कपूर कभी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से थीं, लेकिन ऋषि कपूर से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और फिर उन्होंने अपना पूरा समय अपने परिवार को देना शुरू कर दिया।
Image Source : instagramऋषि कपूर से शादी के लंबे समय तक नीतू कपूर ने फिल्मी दुनिया में वापसी नहीं की। हालांकि, पति ऋषि कपूर के निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने वापस एक्टिंग का रुख किया था।
Image Source : instagramदिग्गज अभिनेत्री फिलहाल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी का आनंद ले रही हैं। नीतू हाल ही में 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में भी दिखाई दीं, जिसमें वह पति ऋषि कपूर के निधन और उसके बाद के समय पर भी बात करती दिखीं।
Image Source : instagramदरअसल, फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी शामिल हुईं हैं।
Image Source : instagramशो के कुछ हिस्से में नीतू कपूर भी नजर आईं, जिसमें वह ये बताती नजर आईं कि पति ऋषि कपूर की मौत ने उन पर क्या प्रभाव डाला और उन्होने इस दुख का सामना कैसे किया।
Image Source : instagramनीतू कपूर ने बताया कि कैसे वह पति की मौत के बाद काम पर वापसी से झिझक रही थीं। नीतू काम पर वापसी से इसलिए भी डर रही थीं, क्योंकि उन्हें ट्रोलिंग का डर था।
Image Source : instagramबेटी रिद्धिमा से बात करते हुए नीतू बताती हैं कि पति ऋषि की मृत्यु के बाद काम शुरू करने के लिए वह 'तैयार नहीं' थीं। उन्होंने बताया कि कैसे रिद्धिमा और रणबीर कपूर ने उन्हें काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
Image Source : instagramनीतू ने कहा, ''पापा (ऋषि) के जाने के बाद...मैं तैयार नहीं थी। आप जानती हैं कि ट्रोल कैसे होते हैं। लेकिन आपने (रिद्धिमा और रणबीर) ने मुझे धक्का दिया। मैंने एक शो किया, मैंने विज्ञापन किये। मैं जाने से पहले कांपती थी।”
Image Source : instagramनीतू ने आगे कहा, ''इसीलिए मैंने इस साल बैकसीट ले ली है। अगर मैं घर पर रहूंगी और कुछ न करूं, तो मैं पागल हो जाऊंगी। आज मैं काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं पिछले साल तक भी अच्छा महसूस नहीं कर रही थी।'
Image Source : instagramNext : 39 की उम्र में मां बनेगी टीवी की 'गोपी बहू', शेयर कीं मैटरनिटी फोटोशूट की नई तस्वीरें