नेहा धूपिया ने लिया 21 दिन में फिट होने का वेलनेस चैलेंज, शेयर किया घरेलू नुस्खा

नेहा धूपिया ने लिया 21 दिन में फिट होने का वेलनेस चैलेंज, शेयर किया घरेलू नुस्खा

Image Source : instagram/@nehadhupia

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह जब भी पर्दे पर आती है धूम मचा देती है।

Image Source : instagram/@nehadhupia

नेहा लंबे समय से फिल्मों में कम और टीवी रियलिटी शोज में ज्यादा दिखाई दे रही हैं और अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैंस के साथ भी अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं।

Image Source : instagram/@nehadhupia

हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नेहा ने अपने फैंस को 21 दिनों का वेलनेस चैलेंज दिया है।

Image Source : instagram/@nehadhupia

नेहा ने एक सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के साथ मिलकर फैंस को 21 दिनों तक घरेलू काढ़ा पीने का चैलेंज दिया है। एक्ट्रेस ने इस चैलेंज के साथ दावा किया है कि 21 दिनों तक लगातार ये काढ़ा पीने से शरीर की सूजन कम हो जाएगी। फिट भी रहेंगे।

Video Source : instagram/@nehadhupia

नेहा ने कहा है कि वह खुद भी इस चैलेंज को पूरा करने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस चैलेंज को एक्सेप्ट करती हूं, मेरे लिए ये 21 दिनों का चैलेंज है, जो मेरे शरीर की सूजन और फेट को कम करेंगा।'

Image Source : instagram/@nehadhupia

नेहा ने अपने वीडियो में काढ़ा बनाने की सामग्री और उसकी मात्रा को भी शेयर की है। कच्ची हल्दी- 1 इंच, अदरक- 1 इंच, काली मिर्च- 5-6, कलौंजी- 1 चम्मच और एमसीटी ऑयल- 1 चम्मच से बनाया जाएगा।

Image Source : instagram/@nehadhupia

इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने फैंस से को कहा कि क्या आप तैयार हैं। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें भी इस घरेलू नुस्खा का फायदा मिला है जो उन्हें शुरू किए लगभग 7 दिन हो गए हैं।

Image Source : instagram/@nehadhupia

बता दें कि नेहा धूपिया ने साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत था। वहीं, 2002 में मिस इंडिया यूनिवर्स में उन्होंने टॉप 10 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी।

Image Source : instagram/@nehadhupia

Next : प्रियंका ने दिखाई जादुई पलों की झलकियां, बेटी मालती संग ये दो बॉलीवुड स्टार्स बने सेंटर ऑफ अट्रैक्शन