

नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड और यारियां एक्टर हिमांश कोहली को उनकी ड्रीम गर्ल मिल चुकी है, जिससे एक्टर शादी करने जा रहे हैं।
Image Source : Instagramहिमांश कोहली की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।
Image Source : Instagramबीती रात हिमांश की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिमांश ग्रीन कुर्ता पहने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramफोटोज में हिमांश को हाथ में मेहंदी रचाते और अपने परिवार के साथ झूमते-नाचते देखा जा सकता है। वह इन फोटोज में काफी खुश लग रहे हैं।
Image Source : Instagramलेकिन, इस बीच यही सवाल बना हुआ है कि आखिर हिमांश की होने वाली दुल्हनिया कौन है, क्योंकि अभी तक उन्होंने होने वाली दुल्हन के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है।
Image Source : Instagramउन्होंने अपने हाथ में सिर्फ होने वाली दुल्हनिया के नाम का इनिशियल ही फ्लॉन्ट किया। उनकी मेहंदी में H के साथ V लिखा है।
Image Source : Instagramऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शादी के बाद ही हिमांश की दुल्हनिया कौन हैं, इसका खुलासा होगा।
Image Source : Instagramवर्क फ्रंट की बात करें तो हिमांश कोहली को 'यारियां' फिल्म से फेम मिला था, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई दी थीं।
Image Source : Instagramइसके बाद वह 'जीना इसी का नाम है', 'रांची डायरीज', 'हमसे है लाइफ' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक वक्त पर वह सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में थे।
Image Source : InstagramNext : 'शक्तिमान' की होगी वापसी, देखें कितना बदल गए गंगाधर-गीता विश्वास से लेकर किलविश-जैकाल