

डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म 'अ वेडनेसडे' आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं। इसको आप कभी भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramदिल्ली के हाई-प्रोफाइल अपराधों की तहकीकात में जुटी पुलिस फोर्स को दिखाती यह सीरीज, सच्ची और काल्पनिक घटनाओं से प्रेरित है। शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की 'दिल्ली क्राइम' आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramडायरेक्टर निशिकांत की फिल्म 'दृश्यम' ने सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अपनी कहानी से तहलका मचा दिया था। ये जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
Image Source : Instagramपंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकारों से सजी 'क्रिमिनल जस्टिस' के चार सीजन अब तक आ चुके हैं। इसकी दमदार कहानी आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तलाश' में एक से बढ़कर एक सीन देखने को मिलेंगे। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'फ्रेडी' 2022 में रिलीज हुई थी। इसे भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagram'ब्लैक वारंट' की कहानी दिल्ली के तिहाड़ जेल पर आधारित है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कैदियों की खौफनाक दुनिया से रूबरू कराया गया है।
Image Source : Instagramविजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की 'महाराजा' एक एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है जो आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं।
Image Source : InstagramNext : शादी से पहले टूटा पैर, फिर भी दर्द में एक्ट्रेस ने भारी-भरकम लहंगा पहन लिए सात फेरे