

'पाताल लोक 2', 'चिड़िया उड़', 'गृह लक्ष्मी' जैसी शानदार फिल्में और वेब सीरीज अगर आप देख चुके हैं तो आप ये वॉच लिस्ट आपके काम आने वाली है।
Image Source : Instagramआर माधवन की फिल्म 'हिसाब बराबर' इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है। ये डार्क कॉमेडी 24 जनवरी 2025 को जी5पर स्ट्रीम होगी।
Image Source : Instagramअमोल पाराशर और मिथिला पालकर की रोमांटिक फिल्म 'स्वीट ड्रीम्स' 24 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Image Source : Xशानदार दो सीजन के बाद 'हार्लेम' वेब सीरीज का तीसरा सीजन भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रहा है। ये 23 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।
Image Source : Xस्पाई-एक्शन-थ्रिलर 'द नाइट एजेंट' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 23 जनवरी से स्ट्रीम होगी।
Image Source : Instagram'शाफ्टेड' असल में स्पैनिश कॉमेडी सीरीज 'अल्फा मेल्स' का फ्रेंच रीमेक है। यह सीरीज 24 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Image Source : Instagram'द सैंड कैसल' एक लेबनानी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जनवरी से स्ट्रीम होगी।
Image Source : Instagramके-ड्रामा की साउथ कोरियन सीरीज 'द ट्रॉमा कोड: हीरोज ऑन कॉल' भी रिलीज होने वाली है। इसे 24 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramसीन वांग के डायरेक्शन में बनी 'दीदी' आप 26 जनवरी से जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: सवी नहीं ये है कियान का असली कातिल, नाम जान लगेगा झटका