

करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ अंबानी परिवार भी इस जश्न में शामिल हुआ।
Image Source : Instagramआदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में सबसे नामचीन बिजनेसमैन अनिल अंबानी की वाइफ टीना अंबानी भी नजर आईं।
Image Source : Instagramआदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी से अब नीता अंबानी की देवरानी टीना अंबानी की कुछ खूबसूरत फोटोज सामने आईं जो चर्चा में बनी हुई हैं।
Image Source : Instagramमिसेज अंबानी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो गई, जिन्हें आप भी एकटक निहारते रह जाएंगे।
Image Source : Instagram68 साल की टीना अंबानी जब भी किसी इवेंट में एंट्री करती हैं तो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। अब हर बार की तरह एक बार फिर से टीना ने ऑरेंज कलर की थ्रेड वर्क साड़ी में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image Source : Instagramजैसे ही अनिल अंबानी की पत्नी ने आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में एंट्री की तो लोगों की उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया।
Image Source : Instagramअपने लुक को पूरा करने के लिए गले में डार्क पर्पल और बड़े-बड़े ग्रीन स्टोन का जड़ाऊ हार का नेकलेस पहना था, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिया।
Image Source : Instagramइसके साथ ही माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और सटल मेकअप के साथ उन्होंने मैचिंग जड़ाऊ गोल्डन कलर का पोटली बैग कैरी किया।
Image Source : Instagramटीना के साथ उनके पति और बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने भी जमकर पोज दिए। इस मौके पर अनिल अंबानी लाइट कलर का सीक्वेंस वर्क का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने दिखे।
Image Source : InstagramNext : बिग बॉस-18 के विजेता करणवीर ने खरीदी नई कार, बोले- 'मेहनत से हुई कमाई'