

नीता अंबानी कभी अपने सोशल वर्क के लिए सुर्खियों में रहती हैं तो कभी अपने खूबसूरत अंदाज के लिए। अब हाल ही में वह अपने पोते पृथ्वी के स्कूल पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
Image Source : Instagramइस दौरान नीता अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी के साथ ही स्कूल के अन्य बच्चों से भी मुलाकात की, उनसे बातें कीं और कहानी सुनाईं।
Image Source : Instagramनीता अंबानी तमाम बच्चों के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह को भी कहानी सुनाती दिखीं।
Image Source : Instagramबच्चों को कहानी सुनाने के अलावा नीता अंबानी बच्चों के साथ मस्ती करती भी दिखीं। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की ये तस्वीरें सुर्खियों में हैं।
Image Source : Instagramइस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने माथे पर टीका लगाया है, जिससे पता चलता है क वह पूजा-पाठ के बाद पोते के स्कूल पहुंचीं।
Image Source : Instagramनीता अंबानी ने बच्चों को पेपा पिग की कहानी सुनाई। जब बच्चे खाना खा रहे थे, उस वक्त भी वह बच्चों के साथ मौजूद रहीं और उनसे बातें करती दिखीं।
Image Source : Instagramनीता अंबानी अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। फैशन के मामले में वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं।
Image Source : Instagramपिछले दिनों नीता अंबानी का लाइम ग्रीन साड़ी लुक चर्चा में था। वह फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के न्यू स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने डिजाइनर के साथ पोज भी दिए।
Image Source : Instagramइसके अलावा उन्होंने एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की ये तस्वीरें खूब पसंद की गईं।
Image Source : InstagramNext : जम्मू-कश्मीर की वादियों से आते हैं ये बी-टाउन सितारे, हर एक चेहरे पर है नूर