'मूव लाइक ए Snake...' नोरा फतेही ने जेसन डेरुलू को सिखाया 'स्नेक' का हुक स्टेप, फैंस हुए गदगद

'मूव लाइक ए Snake...' नोरा फतेही ने जेसन डेरुलू को सिखाया 'स्नेक' का हुक स्टेप, फैंस हुए गदगद

Image Source : Instagram

नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध डांसर्स में से एक हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स से लाखों लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Image Source : Instagram

नोरा फतेही का नया गाना 'स्नेक' हाल ही में रिलीज हुआ है। नोरा का ये म्यूजिक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, इस गाने को अभी तक 33 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Image Source : Instagram

नोरा के इस गाने में अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो भी साथ में नजर आए। नोरा के 'स्नेक' गाने का एक हुक स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image Source : Instagram

नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'स्नेक' गाने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोरा जेसन डेरुलो को 'स्नेक' गाने के हुक स्टेप सिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

नोरा वीडियो में जेसन को कहती हुई दिख रही हैं कि 'आपको इस डांस में अपने शोल्डर्स को मूव नहीं करना है बल्कि कमर से सीने तक के बीच के हिस्से को मूव करना है।'

Image Source : Instagram

वीडियो में नोरा के बॅाडी मूव्स एक दम परफेक्ट दिख रहे हैं। वीडियो में नोरा और जेसन सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

नोरा फतेही ने अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'स्नेक डांस टुटोरिअल।' उनकी इस पोस्ट पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Image Source : Instagram

नोरा की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा - 'ये लड़का आपके लिए एकदम सही है।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कर क्या रहे हैं ये लोग?'

Image Source : Instagram

नोरा ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नोरा, मलाइका अरोड़ा और जेसन के साथ 'स्नेक' गाने पर स्टेप करती हुई नजर आ रहीं थी।

Image Source : Instagram

Next : 2025 में अक्षय कुमार बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'खिलाड़ी', इन 5 फिल्मों से मचाएंगे धूम