

राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' तो आप नहीं ही भूले होंगे। इसी फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं। फिल्म में उनकी जोड़ी राजीव कपूर के साथ नजर आई थीं।
Image Source : Instagramइस फिल्म के बाद मंदाकिनी का नाम डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़ा था। एक्ट्रेस दाउद के साथ घूमती-फिरती मुंबई में नजर भी आने लगी थीं।
Image Source : Instagramवैसे क्या आप जानते हैं कि मंदाकिनी 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए कभी भी पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि उनकी जगह 14 साल की एक हीरोइन को लेने की प्लानिंग पूरी हो चुकी थी।
Image Source : Instagramये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उन दिनों फिल्मों में कदम जमा रही खुशबू सुंदर थी। फिलहाल इस फिल्म में आने से वो चूक गई।
Image Source : Instagramअब आखिर उन्हें फिल्म में जगह क्यों नहीं मिली ये आपको बताते हैं। दरअसल खुशबू की उम्र काफी छोटी थी और यही वजह रही की राज कपूर उन्हें लेने से मना कर दिए।
Image Source : Instagramराज कपूर ने अपना मन बदल लिया और कहा कि खुशबू सुंदर खुद अभी बच्ची हैं और ऐसे में वो मां का किरदार आसानी से नहीं निभा सकेंगी।
Image Source : Instagramजिस रोल को 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने निभाया वो एक मां का किरदार थी। इस बात का खुलासा अब सालों बाद खुद खुशबू सुंदर ने किया है।
Image Source : Instagramखुशबू सुंदर साउथ सिनेमा की बड़ा नाम हैं। तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा की उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
Image Source : Instagramखुशबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म साल 1980 में आई थी। राजीव कपूर की खुशबू करीबी दोस्त थी।
Image Source : InstagramNext : आथिया शेट्टी के लिए खास है 2025, आने वाला है नया मेहमान