सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं, इस हीरोइन ने भी कान्स में बताई एक चुटकी सिंदूर की कीमत

सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं, इस हीरोइन ने भी कान्स में बताई एक चुटकी सिंदूर की कीमत

Image Source : Instagram

78वां कांस फिल्म फेस्टिवल जारी है और इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में भारतीय फिल्मी सितारे अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत रहे है।

Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय ने अपने सिंदूर वाले लुक से लोगों का खूब ध्यान खींचा है। वो इस इवेंट में बला की खूबसूरत लगीं और लोगों ने उनके इस अवतार के साथ ऑपरेशन सिंदूर के स्ट्रॉन्ग मैसेज को भी जोड़कर देखा है।

Image Source : Instagram

लेकिन ऐश्वर्या राय ही एक मात्र ऐसी हीरोइन नहीं थीं, जिन्होंने कान्स के मंच पर सिंदूर की असल कीमत समझाई हो। इस खास इवेंट में एक और फेमस भरतीय अदाकारा भी मौजूद थीं।

Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं अदिति राव हैदरी की, जिनके लुक की भले ही ऐश्वर्या राय से कम चर्चा हो, लेकिन उन्होंने भी अपनी मांग में सिंदूर कैरी किया था।

Image Source : Instagram

अदिति राव की भी भरी मांग ने लोगों का ध्यान खींचा। रॉ मैंगो की सिंपल लाल साड़ी में अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत लगीं।

Image Source : Instagram

'हीरामंडी' की बिब्बोजान का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि अदिति भी सिंदूर के जरिए भारतीय नारी होने का कड़ा संदेश दे रही थीं।

Image Source : Instagram

अदिति ने अपने इस लुक चोकर सेट, माथे पर बिंदी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं।

Image Source : Instagram

वैसे अदिति ने इसके अलावा एक और आउटफिट भी कैरी किया था। वो ब्लैक गाउन में नजर आई थीं, जिस पर क्रिस्टल वर्क किया गया था। इस लुक में भी वो काफी क्लासी लगीं।

Image Source : Instagram

बता दें, अदिति राव हैदरी की बीते साल ही एक्टर सिद्धार्थ के साथ दूसरी शादी हुई है। शादी के बाद वो पहली बार इस तरह से सुहागन अवतार में नजर आई हैं।

Image Source : Instagram

Next : टूटा हाथ लिए पहुंचा था बॉयफ्रेंड, फिर भी एक्स बना जाह्नवी कपूर का सहारा, कभी थामा हाथ तो कभी संभाली ड्रेस