

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर जबरजस्त हिट रही।
Image Source : Designवहीं इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद अब आलिया ने अपनी एक और नई फिल्म 'जिगरा' की अनाउंसमेंट कर दी है।
Image Source : Designइस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।
Image Source : Instagram'जिगरा' के अलावा भी आलिया की पाइपलाइन में कई फिल्में है।
Image Source : Instagramइसमें 'तख्त' शामिल है। ये बॉलीवुड एक्शन ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।
Image Source : Designमल्टीस्टारर इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेंढरकर,जहान्वी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
Image Source : Instagramइसके अलावा आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' में नजर आएंगी।
Image Source : Instagramआलिया के पास निर्माता जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।
Image Source : Designआलिया भट्ट फिल्म 'बैजू बावरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक बार रणवीर सिंह नजर आएंगे।
Image Source : Instagramबता दें कि 'बैजू बावरा' में रणवीर और आलिया तीसरी बार साथ नजर आएंगे। दोनों को पहली दफा फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। दूसरी बार यह जोड़ी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी।
Image Source : InstagramNext : शिव शक्ति में पार्वती ने महादेव की ओर बढ़ाया हाथ