

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलवार ने बाइक पर सवार होकर हवा में गोली चलाई और फरार हो गए। ये घटना 14 अप्रैल 2024, सुबह 5 बजे के करीब की है।
Image Source : Instagramसलमान खान के अलावा भी कई स्टार्स पर जानलेवा हमला हो चुका है। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर शक्ति कपूर का नाम शामिल है।
Image Source : Instagramएक्टर विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे साउथ सुपरस्टार विजय को भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी थी।
Image Source : Instagramशक्ति कपूर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कोलकता में दो शख्स ने हमला कर दिया था। बाद में पता चला था की दोनों शख्स शराब के नशे में थे।
Image Source : Instagramकैलाश खेर पर हम्पी कॉन्सर्ट में किसी ने बोतल फेंककर मारी थी जो उन्हें लगी थी।
Image Source : Instagramसोनू निगम पर एक लाइव कॉन्सर्ट में धक्का मुक्की की गई थी, जिसके बाद सिंगर ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Image Source : Instagramगौहर खान को एक रैंप वॉक के दौरान एक शख्स ने उठकर थप्पड़ जड़ दिया था। बाद में उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
Image Source : Instagramकुछ लोगों ने पेरिस में मल्लिका शेरावत पर हमला कर दिया था। लोगों ने उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड को पीटा था।
Image Source : Instagramआदित्य नारायण की बात से नाराज एक लड़की ने एक पब में सभी के बीच में उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
Image Source : Instagramकंगना रनौत को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी और कुल्लू पुलिस की तरफ से भी सिक्योरिटी दी गई है।
Image Source : InstagramNext : पढ़ाई में अव्वल होती हैं ये 5 राशियां, क्या आप भी हैं इनमें से एक