

'स्त्री 2' इस साल की सबसे शानदार और सुपरहिट हॉरर फिल्मों में से एक रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक, लोगों को खूब पसंद आए।
Image Source : Instagramश्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी धमाकेदार कमाई करने में लगी हुई है। इसके अलावा एक और फिल्म है जो ओटीटी पर छाई हुआ है।
Image Source : Instagram15 करोड़ के बजट में बनी जिस साउथ की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं। वो बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में वर्ल्ड वाइड 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Image Source : Instagram'स्त्री 2' के साथ 15 अगस्त को साउथ की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'डेमोंटे कॉलोनी 2' रिलीज हुई थी, लेकिन अमर कौशिक की फिल्म को लेकर इतना बज हुआ था कि लोगों का इस मूवी पर ध्यान ही नहीं गया।
Image Source : Instagramवहीं अब 'डेमोंटे कॉलोनी 2' ओटीटी पर रिलजी होते ही छा गई है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 'स्त्री 2' की तरह ही ये भी फिल्म साल 2015 की सुपरहिट सुपरनैचुरल फिल्म का सीक्वल है।
Image Source : Xयह फिल्म 15 अगस्त को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी और इसे अच्छे रिव्यू भी मिले, लेकिन इसे हिंदी में नहीं रिलीज किया क्योंकि लोगों के बीच 'स्त्री 2' को देखना का अलग ही क्रेज दिख रहा था। इसलिए मेकर्स ने इस ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया।
Image Source : X'डेमोंटे कॉलोनी 2' में तमिल एक्टर अरुलनिथि और प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं। साल 2022 में इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ था। इसे आर. अजय ज्ञानमुथु ने डायरेक्ट किया।
Image Source : Instagram'डेमोंटे कॉलोनी 2' की कहानी एक कैंसर सर्वाइवर सैम रिचर्ड के सुसाइड से शुरू होती है। फिल्म का क्लाइमैक्स भी बहुत खतरनाक है। इसे आईएमडीबी की तरफ से 7 रेटिंग मिली है।
Image Source : XNext : देबिना से लेकर रुबीना तक, इन सेलेब्स ने अपने बच्चों को दिए यूनिक नाम