

'बिग बॉस 18' के 3 नवंबर के एपिसोड में इस बार सलमान खान नहीं बल्कि भोजपूरी सुपरस्टार रवि किशन शो को होस्ट करते नजर आए। अब से हर रविवार को रवि नजर आएंगे।
Image Source : Instagramरवि किशन ने 'दैया रे दैया विद रवि भैया' के नाम से एक नए सेगमेंट की शुरुआत 3 नवंबर से की। स्पेशल सेगमेंट की धमाकेदार शुरुआत करते हुए। उन्होंने सबकी जमकर क्लास लगाई है।
Image Source : Instagramशो में भोजपूरी स्टार रवि किशन ने घरवालों के साथ मस्ती की और उनसे कुछ टास्क करवाए। वहीं कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह की एंट्री से घर में कई नए बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं।
Image Source : Instagram'हाय-दईया with Ravi bhaiyya- गर्दा उड़ा देंगे' सेगमेंट के पहले बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को अपने असली लाडले के बारे में बता दिया है।
Image Source : Instagramबिग बॉस के लाडले का नाम सुनते ही विवियन डीसेना के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं और सभी लोग उनकी ओर देखने लगते हैं।
Image Source : Instagram'बिग बॉस 18' में जैसे ही रवि किशन की एंट्री होती है तो उनका पॉपुलर गाना बजाया जाता है, जिस पर वो घरवालों के साथ डांस करते दिखाई देते हैं।
Image Source : Instagramबिग बॉस कहते हैं, 'मेरा असली लाडला और पहले लाडले कोई और नहीं... हिंदुस्तान के सुपरस्टार रवि किशन हैं जो इस घर में 3 महीने रह चुके हैं।'
Image Source : Instagramवहीं रवि किशन ने अपने स्पेशल सेगमेंट में रजत दलाल से कहा कि वह लगातार लोगों को कॉपी कर रहे हैं। इसके बाद रवि बाकी घरवालों की क्लास लगते हुए भी दिखाई दिए।
Image Source : Instagramवहीं जेल में कैद रजत और श्रुतिका ने घरवालों को मेन्यू लिखकर दिया कि क्या बनेगा और कब बनेगा। दूसरी ओर ईशा और चाहत पांडे में बहस भी होती है।
Image Source : InstagramNext : अब कहां है 'चक दे इंडिया' की सीधी-सादी दिखने वाली ये हॉकी प्लेयर, ऐसे कर रहीं गुजारा