'अपनी उम्र तो देखो', 39 साल की हीरोइन पर शादी का दवाब, अरेंज मैरिज के मिले प्रपोजल, लड़कों ने रखी ये शर्त

'अपनी उम्र तो देखो', 39 साल की हीरोइन पर शादी का दवाब, अरेंज मैरिज के मिले प्रपोजल, लड़कों ने रखी ये शर्त

Image Source : Instagram

नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'छोरी 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ये हॉरर फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ सोहा अली खान भी हैं।

Image Source : Instagram

प्यार का पंचनामा से लेकर छोरी तक, नुसरत अलग-अलग रोल्स में नजर आईं और अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीते। इस बीच नुसरत ने अपनी शादी के बारे में भी चर्चा की।

Image Source : Instagram

नुसरत भरूचा अपने परिवार में इकलौती कमाने वाली हैं, लेकिन इसके बाद भी उन पर शादी का काफी प्रेशर है। एक्ट्रेस के अनुसार, उनके परिवारवाले चाहते हैं कि वह अब शादी कर लें।

Image Source : Instagram

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में नुसरत भरूचा ने बताया कि कैसे घर की इकलौती कमाऊ सदस्य होने के बाद भी वह शादी के प्रेशर से नहीं बच पाईं और उन पर अरेंज मैरिज के लिए लड़के उन्हें देखने आते हैं।

Image Source : Instagram

नुसरत ने शादी के प्रेशर के बारे में बात करते हुए कहा- 'हाल ही में मैं अपनी दादी से मिलने गई थी और उन्होंने मुझसे शादी का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा- अपनी उम्र देखो। तुम्हारे मां-बाप बूढ़े हो रहे हैं। तुम्हारा ख्याल कौन रखेगा? शादी कर ले।'

Image Source : Instagram

नुसरत आगे कहती हैं- 'मेरे पापा ने भी जवाब में कहा कि हम भी इससे यही कहते हैं कि शादी कर ले, हम इसे शादी के लिए कहते-कहते थक गए हैं।'

Image Source : Instagram

नुसरत आगे कहती हैं- 'मैं अब शादी को लेकर घर पर लड़ाई नहीं करती। कहती हूं- जिस दिन अच्छा लड़का मिल जाएगा मैं शादी कर लूंगी। मैं कहती हूं- आपको कोई लड़का नहीं मिल रहा और मुझे भी नहीं तो क्या करूं।'

Image Source : Instagram

'मैं हमेशा से अरेंज मैरिज को लेकर ओपन रही हूं। मैंने अपने पेरेंट्स के बताए कई लड़कों से मुलाकात की। मैं बिना लड़के की फोटो देखे उनसे मिलने गई हूं। इन मीटिंग्स में मेरी एक ही शर्त होती है कि खाना मैं सिलेक्ट करूंगी, ताकि लड़का पसंद आए ना आए, खाना तो पसंद का हो।'

Image Source : Instagram

नुसरत कहती हैं- 'अरेंज मैरिज मीटिंग में मुझसे कई लड़कों ने एक्टिंग छोड़ने को कहा। मैं मुस्कुरा कर उनकी शर्त नकार देती हूं और कहती हूं- ये तो नहीं हो सकता।'

Image Source : Instagram

Next : 'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' की ये हसीना है प्रेग्नेंट! शादी के डेढ़ साल बाद पहले बच्चे को देगी जन्म?