

बोमन ईरानी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं और अपने हर किरदार से पर्दे पर छा जाते हैं।
Image Source : Designबोमन ईरानी पिछले 20 साल से फैंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी चर्चा सिनेमा के गलियारों मे आज भी होती है।
Image Source : Designऐसे में आज बोमन के जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर डालते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
Image Source : Designराजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' बोमन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
Image Source : Designइस फिल्म में बोमन ने कॉलेज के डीन डॉ. अस्थाना के किरदार निभाया था, जो अपने उसूलों का पक्का है और उसकी बेटी पर ही मुन्ना की दिल आ जाता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
Image Source : Designहिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में भी बोमन ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में बोमन इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में दिखाए दिए थे, जिसे बच्चे 'वायरस' कहकर बुलाते थे।
Image Source : Designकॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर जैसे सितारे शामिल थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : Designसुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जॉली LLB' 2013 में बोमन का किरदार एक अहंकारी वकील का था, जिसे बहुत घमंड है क्योंकि उसने कभी कोई केस नहीं हारा। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
Image Source : Designसाजिद खान की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' में बोमन ने बटुक पटेल की भूमिका अदा की थी, जो लारा दत्ता के पिता थे।
Image Source : Designबटुक के किरदार में उनकी शानदार कॉमेडी ने समा बांध दिया था।इस फिल्म के 4 भाग आ चुके हैं और यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।
Image Source : Designफिल्म 'डॉन' में बोमन ने फर्जी DSP डिसिल्वा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : Designफिल्म वक्त में बोमन ने प्रियंका चोपड़ा के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी उनका किरदार एकदम अलग था,जिसे फैंस ने काफी पंसद किया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
Image Source : DesignNext : कभी इस खूबसूरत एक्ट्रेस का दीवाना था डॉन, अब बन गई हैं साध्वी