

ओटीटी लवर्स के लिए 9 अगस्त का दिन काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन ओटीटी पर 1-2 नहीं बल्कि 5 शानदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं।
Image Source : Instagramतो अगर आप आने वाले वीकेंड पर कुछ जबरदस्त देखना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एंटरटेनमेंट आपसे बस एक क्लिक दूर है।
Image Source : Instagram9 अगस्त को आपको ओटीटी पर बहुत कुछ शानदार देखने को मिलने वाला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग वीकेंड पर ओटीटी पर रिलीज हो रही इन फिल्मों की लिस्ट पर।
Image Source : Instagramकार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के अब करीब 2 महीने बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। दर्शक ये शानदार फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
Image Source : Instagramसंजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर 'घुड़चढ़ी' सीधे ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये रोमांटिक-कॉमेडी 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
Image Source : Instagramतापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल स्टारर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' भी 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी,जो 2021 में आई 'हसीन दिलरुबा' की सीक्वल है।
Image Source : Instagramधैर्य करवा, राघव जुयाल और कृतिका कामरा स्टारर वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' भी 9 अगस्त को ही ओटीटी पर दस्तक देगी। दर्शक ये सीरीज जी5 पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramकुशा कपिला, दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'लाइफ हिल गई' भी 9 अगस्त को ही रिलीज होगी। सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
Image Source : Instagramममूटी स्टारर 'टर्बो' की ओटीटी रिलीज डेट भी आ चुकी है। यानी, जो लोग सिनेमाघरों में ये फिल्म देखने से चूक गए हैं वो अब 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ये फिल्म देख सकेंगे।
Image Source : InstagramNext : एक कलाकार ने दिखाए कई अवतार, गुत्थी हो या रिंकू देवी नाम में ही छिपा है हंसी का भरमार