

पिछले कुछ सालों में भारत में पाकिस्तानी ड्रामा के चाहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में कई पाकिस्तानी हसीनाएं भी इंडियन ऑडियंस के दिल जीत रही हैं।
Image Source : Instagramपाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अक्सर फैंस के बीच छाई रहती हैं। उनके लुक्स और क्यूटनेस के लाखों चाहने वाले हैं।
Image Source : Instagramइस बीच सोशल मीडिया पर एक और पाकिस्तानी हसीना छाई है, जिनका नाम दुर ए फिशन है।
Image Source : Instagramहाल ही में दुर ए फिशन ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई उन पर दिल हार बैठा।
Image Source : Instagramदुर ए फिशन इन तस्वीरों में साड़ी पहने, मोर पंख लेकर पोज करती दिखीं, जिनमें उनका नूर देखते ही बन रहा है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर अब दुर ए फिशन के काफी चर्चे हो रहे हैं और लोग उनके बारे में जानने को बेताब हैं।
Image Source : Instagramदुर ए फिशन की बात करें तो वह पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से हैं।
Image Source : Instagramदुर ए फिशन ने वैसे तो कई पाकिस्तानी ड्रामा किए हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत 'इश्क मुर्शिद' से मिली, जिसे भारत में भी काफी पसंद किया गया।
Image Source : Instagramदुर ए फिशन का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ और उन्होंने लंदन से एलएलबी में डिग्री हासिल की है। उन्होंने 'दिल रुबा' नाम के ड्रामा से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Image Source : InstagramNext : बेटे की मौत के बाद टूट गए साउथ सुपरस्टार, सालों बाद छलका दर्द