

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव की वेब सीरीज 'पंचायत 3' की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं इस सीरीज में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले।
Image Source : Instagram'पंचायत 3' में नए सचिव जी से लेकर जगमोहन की अम्मा तक, कई नई एंट्री हुई। जिन्होंने अपने किरदार से धमाका कर दिया। वहीं कुछ ने तो कम स्क्रीन स्पेस में भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Image Source : Instagramआभा शर्मा ने दमयंती देवी यानी जगमोहन की अम्मा का किरदार निभाया है। इसके पहले उन्हें परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की 'इशकजादे' में भी देखा जा चुका है।
Image Source : Instagramबम बहादुर के किरदान तो सीरीज में धूम मचा दी। अपने रोल को जिस तरह से उन्होंने निभाया है वो सच में काबिले-तारीफ है। बम बहादुर यानी अमित कुमार मौर्या इस रोल की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।
Image Source : Instagramविकास की बीवी तृप्ति साहू की भी इस सीजन में एंट्री हुई है। खुशबू का किरदार प्ले कर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। असल जिंदगी में तृप्ति काफी ग्लैमरस दिखती हैं।
Image Source : Instagramविधायक की बेटी के रोल में किरणदीप कौर को कम स्क्रीन स्पेस मिला, लेकिन चौथे सीजन में उनका किरदार लोगों को बहुत पसंद आया।
Image Source : Instagramजगमोहन की बीवी का किरदार कल्याणी खत्री ने निभाया है। बता दें कि उन्हें 2016 में इंदिरा गांधी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Image Source : Xजगमोहन के रोल में नजर आए विशाल यादव का अपनी मां और फैमिली के लिए प्यार देख कोई भी इमोशनल हो जाएगा।
Image Source : Instagramविधायक जी को कंट्रोल करने वाले सांसद के किरदार में स्वानंद किरकिरे कुछ मिनट के लिए दिखे थे। इस किरदार ने अपनी एंट्री से धमाका कर दिया।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में टीआरपी के लिए फिर होगी महाभारत, सवी-ईशान की लाइफ में विलेन की हुई एंट्री