'पंचायत 4' में दिखा कौन है ये बच्चा? 'बिल्लू' से पहले इस किरदार से मिली थी शोहरत

'पंचायत 4' में दिखा कौन है ये बच्चा? 'बिल्लू' से पहले इस किरदार से मिली थी शोहरत

Image Source : Instagram

'पंचायत 4' सीरीज में एक बार फिर से फुलेरा गांव में क्रांति देवी और मंजू देवी के बीच जंग देखने को मिली। यह सीरीज बेहतरीन कहानी के अलावा अपनी दमदार कास्ट को लेकर भी चर्चा में रहती है।

Image Source : Instagram

मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'पंचायत 4' के सचिव जी और रिंकी के अलावा अब एक और किरदार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। बिल्लू का किरदार निभाने वाले आन तिवारी लाइमलाइट में हैं।

Image Source : Instagram

'पंचायत 4' के चाइल्ड आर्टिस्ट बिल्लू की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, उनका रोल बहुत बड़ा नहीं हैं। लेकिन, वह अपने बिंदास अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

Image Source : Instagram

नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सुनीता राजवर, जितेंद्र कुमार और सान्विका जैसे सितारों के बीच आन ने कम स्क्रीन स्पेस में भी खुद को साबित करने की कोशिश की है। हालांकि, ओटीटी डेब्यू से पहले वह टीवी पर धूम मचा चुके हैं।

Image Source : Instagram

'पंचायत' सीरीज से आन तिवारी को दुनिया भर में जबरदस्त पहचान मिली है। वो इसके पहले कई माइथोलॉजिकल शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'वीर हनुमान' में बजरंगबली के बचपन का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram

वह 'वीर हनुमान' में हनुमान बन घर-घर में मशहूर हो गए। इसके अलावा उन्होंने 'बाल शिव- महादेव की अनदेखी गाथा' में भगवान शिव के बचपन का रोल किया था। उस वक्त वह 4 साल के थे।

Image Source : Instagram

आन तिवारी ने सीरियल 'कह दूं तुम्हें' शो में भी दिखाई दिए हैं। आन के पिता राकेश पंडित का भी चकाचौंध की दुनिया से गहरा नाता है। वह टीवी शोज और फिल्में डायरेक्ट करते हैं।

Image Source : Instagram

इतना ही नहीं आन की बहन साची तिवारी भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वह इ दिनों 'प्रेम लीला' में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 में बिल्लू की सचिव जी और विकास के साथ बहुत ही अच्छी बॉन्ड देखने को मिली है। इतना ही नहीं वह ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे संग बहुत मौज-मस्ती करते दिखाई देते हैं।

Image Source : Instagram

Next : अपकमिंग फिल्म की खास तैयारी में जुटे हर्षवर्धन राणे