

पंचायत सीरीज का हर कलाकार अब घर-घर में मशहूर हो चुका है। सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाने वालीं सान्विका भी अब आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaसान्विका पिछले दिनों पंचायत के चौथे सीजन को लेकर सुर्खियों में रहीं और अब अपने नए-नवेले अवतार से फैंस के बीच छा गई हैं।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaपंचायत में रिंकी के किरदार से मशहूर हुईं सान्विका ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी साड़ी वाली शानदार तस्वीरें साझा कीं, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaसान्विका उर्फ पूजा सिंह ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बिलकुल ही अलग-थलग लुक में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaइन तस्वीरों में सान्विका साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं। साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर करके सान्विका ने अपने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaलेटेस्ट फोटोज में सान्विका सफेद साड़ी और एम्ब्रॉडरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं और उनका ये अंदाज देखने के बाद फैंस का कहना है कि उन्हें देखने के बाद सचिव जी फिर उन पर अपना दिल हार बैठेंगे।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaइससे पहले सान्विका अपने वेस्टर्न लुक को लेकर फैंस के बीच छाई रहीं।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaसान्विका ने जींस और ऑफ शोल्डर कॉरसेट टॉप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaसान्विका का ये अंदाज देखने के बाद तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
Image Source : Instagram/@iamsanvikaaNext : कहां है 'रामायण' की शूर्पणखा, अब एक्टिंग छोड़ 38 साल में हो गया है ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन