तलाक 1 साल बाद एक्टर ने की दूसरी शादी? दुनिया से छुपाया दुल्हन का चेहरा, एक बेटी के हैं पिता

तलाक 1 साल बाद एक्टर ने की दूसरी शादी? दुनिया से छुपाया दुल्हन का चेहरा, एक बेटी के हैं पिता

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

'पांड्या स्टोर्स' और 'सुहागन' जैसे टीवी शोज में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्टर अक्षय खरोदिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

इस बार अक्षय खरोदिया अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के कारण सुर्खियों में हैं जो अब खबरों में बनी हुई है। इसमें वह किसी का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें गुलाब की पंखुड़ियों से सजा एक खूबसूरत बेड दिखाया गया है, जिसमें नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे का हाथ थामे हुए है।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

सबका ध्यान इस बात पर है कि लड़की के हाथ दुल्हन की चूड़ियों, चूड़ा और मेहंदी से सजा हुआ था। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि कभी-कभी जिंदगी एक परीकथा जैसी लगती है।'

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

इस खूबसूरत तस्वीर और कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया है और यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि क्या एक्टर अक्षय खरोदिया ने दोबारा शादी कर ली।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

यह पोस्ट देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है, जिसके स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल, इस फोटो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

बता दें कि अक्षय खरोदिया ने दिव्या पुनेथा से साल 2021 में शादी की थी और अप्रैल 2022 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

अक्षय की पत्नी दिव्या पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। दिव्या और अक्षय तलाक के बाद भी साथ मिलकर अपनी बेटी की हर जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खरोदिया को शो 'पंड्या स्टोर' से पहचान मिली है। 'पांड्या स्टोर' के बाद एक्टर सीरियल 'सुहागन' में नजर आए थे।

Image Source : Instagram/@akshay_kharodia

Next : जीजू संग वेकेशन पर आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने दिखाईं झलकियां