

बॉलीवुड एक्टर पंजक त्रिपाठी शनिवार को परिवार के साथ महाकुंभ 2025 पहुंचे थे। यहां एक्टर ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई।
Image Source : ANIपंकज त्रिपाठी ने कहा कि महाकुंभ में दैविक वाइब का एहसास हो रहा है। 'मिर्जापुर' एक्टर ने कालीन भैया स्टाइल में महाकुंभ मेले का दौरा किया।
Image Source : ANIपंकज त्रिपाठी ने कहा, 'दैविक वाइब है। भव्य है। हमे संगम में डुबकी लगाना था तो वो भी इच्छा पूरी हुई। हर हर महादेव। परमात्मा ने ये मौका दिया है कि हम आकर डुबकी लगा लिए।'
Image Source : ANIएक्टर ने आगे कहा, 'मुझे वट वृक्ष देखना था वो देख आए। बाकी सुबह संगम पर डुबकी लगा लिए। रात को किले से एरियल व्यू भी देख लिए। अब हमे भी निकलने दीजिए दूर जाना है और ट्रैफिक बहुत है।'
Image Source : ANIमाथे पर तिलक लगाए और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
Image Source : ANIपंकज त्रिपाठी के पहले महाकुंभ में कई हस्तियां डुबकी लगा चुकी हैं। अनुपम खेर, गुरु रंधावा, ममता कुलकर्णी, रेमो डिसूजा, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, संजय मिश्रा, राजकुमार राव समेत कई दिग्गज संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
Image Source : Instagramवेब सीरीज 'मिर्जापुर' आने के बाद से पंकज त्रिपाठी लोगों के बीच 'कालीन भैया' के नाम से मशहूर हो गए हैं। उनके इस किरदार को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है।
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन और पंकज त्रिपाठी जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के ये दोनों उम्दा स्टार स्क्रीन पर तहलका मचाने वाले हैं।
Image Source : Instagramहर किरदार में धमाका करने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और कल्ट एक्टिंग के लिए तो जाने जाते हैं। साथ ही वह इंडस्ट्री में अपनी लव स्टोरी के लिए भी मशहूर है।
Image Source : InstagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज