

बॉलीवुड एक्ट्रेस मयूरी कांगो की कहानी बेहद दिलचस्प है। वह बॉलीवुड का उभरता हुआ चेहरा थीं। साल 1996 में आई 'पापा कहते हैं' के बाद वह काफी लोकप्रिय हो गईं।
Image Source : Xवह पॉपुलर गाने 'घर से निकलते ही' में नजर आई थीं। इससे एक साल पहले उन्होंने 1995 में फिल्म 'नसीम' से डेब्यू किया था।
Image Source : Xमयूरी कांगो ने 'नरगिस', 'थोड़ा गम थोड़ी खुशी', 'डॉलर बाबू' और 'किटी पार्टी' जैसे टेलीविजन शो भी किए। उन्होंने 'प्यार की जीत' में भी अभिनय किया।
Image Source : Xसाल 2003 में मयूरी कांगो ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। आखिरी बार वो साल 2000 में 'वामसी' में नजर आईं।
Image Source : Xएक ओर बॉलीवुड में मिल रही सफलता तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ थी। मयूरी कांगो ने शादी को चुना और साल साल 2003 औरंगाबाद में NRI आदित्य ढिल्लन से शादी की।
Image Source : Xमयूरी कांगो अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं। उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए पूरा किया। फिर क्या, उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई।
Image Source : Instagramग्लैमर वर्ल्ड छोड़ उन्होंने 2004 से 2012 तक अमेरिका में नौकरी की और भी 2013 में भारत वापस आ गई। एक्ट्रेसा का एक बेटा भी है।
Image Source : Instagramबाद में उन्होंने परफॉर्मिक्स नामक कंपनी में प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया। फिर साल 2019 में वह Google India से जुड़ीं और इंडस्ट्री हेड बन गईं।
Image Source : Instagramबता दें, फिल्मों में आने से पहले उनका चयन आईआईटी कानपुर के लिए हो गया था, लेकिन हीरोइन बनने के लिए उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' में वीरा-रणवीर की मां बनी एक्ट्रेस अब दिखती हैं काफी ग्लैमरस